Teen Pahar To Beet Gaye !

तीन पहर तो बीत गये, बस एक पहर ही बाकी है।
जीवन हाथों से फिसल गया, बस खाली मुट्ठी बाकी है।

सब कुछ पाया इस जीवन में, फिर भी इच्छाएं बाकी हैं
दुनिया से हमने क्या पाया, यह लेखा – जोखा बहुत हुआ,
इस जग ने हमसे क्या पाया , बस ये गणनाएं बाकी हैं।

इस भाग-दौड़ की दुनिया में हमको इक पल का होश नहीं,
वैसे तो जीवन सुखमय है, पर फिर भी क्यों संतोष नहीं !

क्या यूं ही जीवन बीतेगा, क्या यूं ही सांसें बंद होंगी ?
औरों की पीड़ा देख समझ, कब अपनी आंखें नम होंगी ?
मन के अंतर में कहीं छिपे, इस प्रश्न का उत्तर बाकी है।

मेरी खुशियां, मेरे सपने मेरे बच्चे, मेरे अपने यह करते - करते, शाम हुई
इससे पहले तम छा जाए इससे पहले कि शाम ढले
कुछ दूर परायी बस्ती में, इक दीप जलाना बाकी है।

तीन पहर तो बीत गये, बस एक पहर ही बाकी है।
जीवन हाथों से फिसल गया, बस खाली मुट्ठी बाकी है।

(Source / writer : Unknown)

“इस जग ने हमसे क्या पाया, बस ये गणनाएं बाकी हैं।”
“What has this world received from us? That is the accounting still left to be done.”

A meaningful life is not measured only by how much light we gathered for ourselves,
but by how much light we left behind for others.

“Life is short, desires are endless, and possessions ultimately remain behind;
therefore, before our own evening arrives, let us light a lamp in someone else’s life.”

We spend our lives building a world for “me and mine.”
Perhaps the real purpose of life begins when we light a lamp for someone who isn’t ours.

Leave a comment

search previous next tag category expand menu location phone mail time cart zoom edit close