Happiness and Health

एक धनी सेठ आज सुबह अपने बंगले में Gold Coated मार्बल की डाइनिंग टेबल पर बैठे थे। सामने चांदी की प्लेट व बाउल में अनसाल्टेड स्प्राउटस् और बिना शक्कर की चाय पी रहे थे।

फिर कुछ देर बाद अनसाल्टेड ओकरा (भिंडी) की एक सब्जी और बिन घी तेल की दो चपाती और गर्म खनिज पानी ले रहे थे।

करोड़ों रुपये का घर, दस नौकरों द्वारा नाश्ता मिल रहा था, पचासों एसी चल रहे थे, पंखे हवा दे रहे थे। इमारतों के नीचे से प्रदूषण का धुआं निकल रहा था। ऐसे माहौल में नाश्ता कर रहे थे सेठ 😊

वहीं दूर खलिहान में दूर कुएं की मेढ़ पर एक खेतिहर मजदूर बैठा था।

वो छोले की तरी वाली सब्जी के साथ ४ परांठे, हल्दी-मसाले में पकी भिंडी व साथ में अचार भी खा रहा था। मीठे में गुड़ और पीने के लिए बर्तन में ठंडा पानी था।

सामने हरे-भरे खेत, शुद्ध हवा में लहराती फसलें, ठंडी हवाएं, चिड़ियों की चहचहाहट, और वह आराम से खा कर रहा था।

500 रुपए कमाने वाला एक खेतिहर मजदूर वह खा रहा था जो अरबों रुपए का मालिक नही खा पा रहा था।

अब बताओ इन दोनों में क्या अंतर था? 🤔

सेठ 60 साल के हैं और मजदूर भी 60 साल का है।

नाश्ते के बाद सेठ मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल और बीपी की गोलीयाँ ले रहे थे और वह खेतिहर मजदूर चूने के साथ पान खा रहा था।

कोई हीन नहीं, कोई महान नहीं।

इसलिए, खुशी की तलाश मत करो, सुख महसूस करो।

“अतुलनीय आनंद” के उत्पादन पर जीएसटी 0% है।

खुद को ढूँढें, बाकी सब कुछ गूगल पर है।

Leave a Reply

search previous next tag category expand menu location phone mail time cart zoom edit close