यक़ीन

एक बीज ज़मीन के भीतर से धीरे धीरे चुपचाप अंकुरित होकर एक फलदायक पेड़ का स्वरूप ले लेता है …!

उसी तरह ब्रह्मांड की सारी शक्तियाँ हर पल काम कर रही होती है .. आप जिस बात पर गहरा यक़ीन करते हैं , वह भी इसी बीज की तरह छिपे जीवन जैसी होती है , जो दिखती नहीं पर आपका यक़ीन उसे ऊर्जा देता है , प्राण भरता है ।

जितना गहरा आपका यक़ीन होगा , उतना ही आपके मन में सोची हुई इस बात का यथार्थ में बदलने की संभावना बढ़ेगी ।

आपका यक़ीन ब्रह्मांडस्वरूप आपके लक्ष्य के लिए खाद , पानी , हवा , धूप जैसा होता है , जो आपको अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा ।

इसीलिए कभी भी अपने यक़ीन रूपी बीज को टूटने ना दे ।

Leave a Reply

search previous next tag category expand menu location phone mail time cart zoom edit close