आज महिला दिवस है… और सच कहूँ तो आज का दिन हम पुरुषों के लिए थोड़ा खतरनाक भी होता है…
क्योंकि अगर आज हम महिलाओं की तारीफ न करें…तो घर पहुँचने पर हमें उसकी पूरी कीमत चुकानी पड़ सकती है!
लेकिन मज़ाक से हटकर एक सच्चाई है…
अगर हम अपने जीवन को देखें, तो पाएँगे कि हमारी पूरी जिंदगी किसी न किसी नारी के स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन से ही चलती है।
जब हम इस दुनिया में आए, तो हमें पहली बार संभालने वाली…
हमारी माँ थी।
वो माँ…जो हमें नौ महीने पेट में रखती है, और उसके बाद पूरी जिंदगी दिल में रखती है।
बचपन में
हमारी सारी शरारतों का राज़ रखने वाली…
और कभी-कभी हमारी शिकायत करने वाली भी…
हमारी बहन थी।
स्कूल में जब हमें पढ़ाई से ज्यादा छुट्टी का इंतजार रहता था, तब भी हमें कुछ न कुछ सिखा देने वाली…
हमारी शिक्षिका थी।
जिंदगी में
जब कभी हम हार गए, निराश हो गए, तो हमें फिर से हँसाने और संभालने वाली…
हमारी महिला मित्र थी।
फिर जीवन में एक समय ऐसा आता है
जब हमें लगता है कि हम बहुत समझदार हो गए हैं…
तभी भगवान हमारी जिंदगी में भेजते हैं… हमारी पत्नी को…
जो हमें बड़े प्यार से समझाती है कि असली समझदारी क्या होती है!
और फिर…
जब हमारी जिंदगी में बेटी आती है,
तो वो हमें फिर से सिखाती है कि दिल को कोमल कैसे रखा जाता है।
इस पूरी यात्रा के अंत में भी
जो हमें अपनी गोद में समेट लेगी…वो भी एक नारी ही है —
हमारी धरती माँ।
इसलिए आज बस एक छोटी सी बात—
- यदि आप पुरुष हैं, तो हर नारी का सम्मान कीजिए।
- और यदि आप महिला हैं, तो गर्व कीजिए… क्योंकि आप वही शक्ति हैं जिससे यह संसार चलता है।
सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
Happy Women’s Day
⸻
नारी को समझना शायद आसान नहीं, पर नारी के बिना जीवन सम्भव नहीं।
जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहीं घर, समाज और संसार महान होता है।


